Home Contact Us E.R.P.

Career

Ms Seema Modi Theater Artist, Performs Munshi Premchand’s MAA on Hindi Rangmanch Diwas at Seth Anandram Jaipuria School

हिंदी रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष ३ अप्रैल को मनाया जाता है। तीन अप्रैल 1868 की शाम बनारस में पहली बार शीतलाप्रसाद त्रिपाठी कृत हिन्दी नाटक ‘जानकी मंगल’ का मंचन हुआ। जून 1967 में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य का इतिहास में पहली बार इस नाटक के मंचन को प्रामाणिक तौर पर पुष्ट किया। इंग्लैंड के ‘एलिन इंडियन मेल’ के आठ मई 1868 के अंक में भी उस नाटक के मंचन की जानकारी भी प्रकाशित हुई थी। इसी आधार पर पहली बार शरद नागर ने ही हिन्दी रंगमंच दिवस की घोषणा तीन अप्रैल को की थी।

इसी भावना को ध्यान में रख कर सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल शहीदपथ लखनऊ में ‘हिंदी रंगमंच दिवस’ का आयोजन 3,अप्रैल को किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सीमा मोदी शक्ति वेलफेयर सोसायटी , लख़नऊ की फाउंडर व महासचिव , नृत्यांगना, रंगमंच कलाकार फ़िल्म अभिनेत्री ,सोशल एक्टिविस्ट, वोलेंटियर आर्ट ऑफ लिविंग है ।

आज रंगमंच के क्षेत्र में अभी तक लगभग 100 से ज्यादा प्ले , स्टेट , नेशनल , व इंटरनेशनल में काम कर चुकी हैI दूरदर्शन , शार्ट फिल्म्स, वेबसिरिज़ के साथ हिंदी सिनेमा में भी काम कर रही ।

शोरगुल में जिमि शेरगिल के साथ साथ कई वॉलीवुड सिनेमा सुभाष कपूर की मूवी मैडम चीफ मिनिस्टर मे ऋचा चड्ढा, सौरभ शुक्ला, मानव कॉल के साथ है । सुपरहिट वेबसिरिज़ ग्रहण , महारानी 2 में है । कटान हिंदी फिल्म में राजनीतिक गुरु की भूमिका में नज़र आएंगी।

डॉ सीमा मोदी जी ने अपने व्याख्यान में बताया कि नाटक कला की अनोखी पहचान है जो दर्शकों के जीवन में ज्ञान, समझ, उत्साह की एक नई पहचान बनाती है।

उन्होंने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा कर, छात्रों को कला,कलाकार के महत्त्व को समझाया साथ ही मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी ‘माँ ‘ का वाचन व अभिनय कर छात्रों को साहित्य और अभिनय के महत्त्व से अवगत कराया।

सीमा मोदी जी ने समारोह के अंत में छात्रों को नाटक कला के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम कोचिटी जी ने सीमा मोदी जी को आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।