Home Contact Us E.R.P.

Career

संस्कृत दिवस कार्यक्रम

जयतु संस्कृतं जयतु भारतं

“संस्कृत भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार।”

आज हमारे विद्यालय प्रांगण सेठ आनन्दराम जैपुरिया, लखनऊ में संस्कृत दिवस का आयोजन किया। इस समारोह का शुभारम्भ ख्याति और सचित की उद्घोषणा के साथ संस्कृत साहित्य का महत्त्व बताते हुए लौकिक तथा वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। कार्यक्रम मे संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार तथा ‘मनसा वाचा कर्मणा’ धारण करने का संदेश देते हुए कक्षा छठीं से आठवी तक के छात्र – छात्राओं ने ईश वंदना, भाषण, लघु नाटिका “पुस्तकों का महत्व” , सुन्दर गीत , शिवोहं, अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन बहुत ही भावपूर्ण नृत्य द्वारा किया गया जिसे बहुत सराहा गया। सभी प्रतिभागियों ने सुंदर प्रस्तुति दी।

अंत में प्रधानाचार्या महोदया श्रीमति पूनम कोचिट्टी जी के प्रेरक वचनों द्वारा सभागार मे उपस्थित समस्त छात्रों तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन किया गया । पंकज सर द्वारा शुद्ध उच्चारण तथा नैतिक गुणों को बढ़ावा देने की बात कही गई। तत्पश्चात् सधन्यवाद कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।